नई दिल्ली, अगस्त 25 -- टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में टीम के 500 से ज्यादा रन होती ही पारी को घोषित कर दिया था। गिल के कप्तानी करियर में टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी बार था, जब उन्होंने पारी की घोषणा की। अभी उन्हें एक साल और कुछ महीनों का समय ही टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान हुआ है। वे पारी घोषित करने के मामले में रोहित शर्मा के करीब पहुंच गए, लेकिन इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं और वे भारत के अन्य सभी कप्तानों से बहुत ज्यादा आगे हैं। दरअसल, टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर वन हैं। उन्होंने 29 बार टेस्ट में पारी की घोषणा की है। वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमएस धो...