विराट कोहली जैसा रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने भी पाकिस्तान के खिलाफ बनाया; मिताली राज छूट गईं पीछे
नई दिल्ली, जून 14 -- भारत की अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना ने रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर 44 गेंदों में 68 रन जुटाए। उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के निकले। मंधाना ने विराट कोहली जैसा रिकॉर्ड बनाया है। वह महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले क्रिकेटर बन गई हैं। वहीं, पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के विरुद्ध सबसे बड़ी पारी का भारतीय रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 2022 में आयोजित टूर्नामेंट में 53 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए थे, जिसमें छह चौके और चार सिक्स हैं। भारत ने तब मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की थी। कोहली और मंधाना 18 नंबर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.