नई दिल्ली, जुलाई 19 -- भारतीय टीम ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस प्रोग्राम की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें विराट कोहली, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा एक साथ बैठे हुए दिखे। इस दौरान दोनों की कार्यक्रम के दौरान हंसते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं मैच शुरू होने से पहले भी गौतम गंभीर को विराट कोहली से बातचीत करते देखा गया, जिससे उनके बीच मनमुटाव की सभी रिपोर्ट झूठी साबित हुईं हैं। पिछले साल टेस्ट से संन्यास लेने के बाद ऐसी अफवाहें थी कि कोहली और गंभीर के बीच रिश्ते खराब हुए हैं।गंभीर-कोहली के बीच अच्छे संबंध ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल वनडे सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम या ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों बातचीत करते हुए नहीं दिखे। वहीं इंग्लैंड के खिल...