नई दिल्ली, मई 20 -- मॉडर्न डे ग्रेट विराट कोहली ने जब कप्तानी छोड़ी थी तब पूरा क्रिकेट जगत एक तरह से हैरान था। वह आज भी भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। आखिर उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों लिया? वह राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर का क्यों अहसानमंद हैं? किंग कोहली ने तमाम मसलों पर खुलकर बात की है। डायरेक्ट दिल से। उन्होंने कहा कि कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में अपना सबकुछ झोंक देने के बाद उन्हें ऐसे लगा जैसे उन्होंने खुद को पूरा खपा दिया है और उनके पास कुछ और बाकी नहीं है। साथ में कोहली ने उस दबाव का भी जिक्र किया कि किस तरह कप्तान हमेशा सवालों के केंद्र में रहता है। जीते तो व्यक्तिगत प्रदर्शन पर और व्यक्तिगत प्रदर्शन ठीक रहा तो मैच के नतीजे को लेकर सवाल। विराट कोहली ने आरसीबी इनोवेशन लैब के इंडियन स्पोर्ट्स समिट में मंगलवार को कहा ...