वड़ोदरा, जनवरी 12 -- विराट कोहली के प्रतिद्वंद्वी और साथी खिलाड़ी दोनों रह चुके न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमीसन इस भारतीय बल्लेबाज के कौशल को देख कर हैरान रह जाते हैं और उनका मानना है कि इस दिग्गज खिलाड़ी पर अंकुश लगाना किसी भी गेंदबाज के लिए टेढ़ी खीर होती है। कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इस प्रारूप में रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक बनाने के करीब थे, लेकिन जैमीसन ने उन्हें 93 रन पर आउट कर दिया। भारत ने यह मैच चार विकेट से जीता। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके जैमीसन ने कहा कि यह निर्धारित करना मुश्किल है कि यह भारतीय बल्लेबाज इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है या नहीं। जैमीसन ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''यह कहना मुश्किल है कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है या नहीं। वह...