नई दिल्ली, मई 21 -- आईपीएल का यह 19वां सीजन चल रहा है, अगर बात करें उन खिलाड़ियों कि जिन्होंने पहले सीजन से अभी तक हर सीजन में कम से कम एक मैच खेला है तो इस लिस्ट में तीन ही नाम आते हैं। पहले दो नाम तो हर किसी को पता है -विराट कोहली और रोहित शर्मा- मगर तीसरा नाम बहुत ही कम लोगों को पता होगा। फैंस कयास लगा रहे होंगे कि तीसरा नाम एमएस धोनी का हो सकता है, मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें, आईपीएल 2026 में धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है, तो उनका नाम तो इस लिस्ट में नहीं है। ऐसे में तीसरा नाम और किसका हो सकता है.सोचिए-सोचिए.। यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दो; MI की ऐसी दुर्दशा नहीं देख पा रहे माइकल वॉन विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ मनीष पांडे वो तीसरे खिलाड़ी हैं जो अभी तक हर आईपीएल सीजन में कम से कम एक मैच खेले हैं। मनीष पांडे ने...