नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रविवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ बल्ला चला। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। यह उनकी मौजूदा सीजन में दूसरी और आईपीएल करियर की 65वीं फिफ्टी है। उन्होंने सुरेश रैना और डेविड वॉर्नर के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है। दरअसल, कोहली आईपीएल में एमआई के खिलाफ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। कोहली, रैना और वॉर्नर ने सात-सात बार ऐसा किया। एमआई के सामने सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर का रिकॉर्ड केएल राहुल (9 बार) के नाम दर्ज है।कोहली ने 37 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी आर...