नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए हर कोई एक्साइटेड है, क्योंकि विराट कोहली इस सीरीज में खेलने वाले हैं। उनके साथ हिटमैन रोहित शर्मा भी नजर आएंगे। संभावित रूप से यह विराट और रोहित का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा है, क्योंकि इसके बाद यहां भारत की वनडे सीरीज जल्द होने वाली नहीं है। दोनों सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते हैं और वर्ल्ड कप 2027 के बाद रिटायर हो सकते हैं। यही वजह है कि हर कोई चाहेगा कि विराट ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं। अगर वे ऐसा करते हैं तो फिर कई रिकॉर्ड उनके निशाने पर होंगे। इनमें 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल हैं। आप 4 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज से पहले जान लीजिए कि विराट की निगाहें कौन-कौन से कीर्तिमान स्थापित करने पर होंगी। विराट कोहली ने अगर एक शतक वनडे सीरीज में लगा दिया तो वे लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज...