विराट कोहली की बैटिंग में दिखे 3 अवतार; सहवाग, सचिन और धोनी एक साथ आए नजर
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा ही। किंग कोहली इस मैच में अलग ही अंदाज में बैटिंग करते नजर आ रहे थे। मैच से पहले आए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया था कि वह अब खुलकर खेलना चाहते हैं। इसकी झलक उनकी बल्लेबाजी में भी दिखी। कोहली ने 296 रनों का पीछा करते हुए नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। विराट कोहली अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। टेस्ट और टी20 से वह रिटायरमेंट ले चुके हैं और उनके करियर का आखिरी आसाइनमेंट 2027 वर्ल्ड कप है। अपने करियर के आखिरी पलों में कोहली ने वो कर दिखाया जो उन्होंने इससे पहले नहीं किया। कोहली ने पहली बार एक पारी में 9 छक्के लगाए। किंग कोहली की इस पारी में वीरेंद्र सहवाग से लेकर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की भी झल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.