कोलंबो, दिसम्बर 17 -- श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के आखिर तक अपनी राष्ट्रीय टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया। श्रीधर 2014 से 2021 तक भारत के फील्डिंग कोच रहे थे, जिस दौरान उन्होंने रवि शास्त्री के साथ मिलकर विराट कोहली की टीम तैयार की थी। उन्होंने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के राष्ट्रीय हाई परफार्मेंस सेंटर में 10 दिन का विशेष फील्डिंग शिविर भी आयोजित किया था। श्रीलंका क्रिकेट ने रिलीज में कहा, ''श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के समापन तक श्रीलंका राष्ट्रीय टीम के फील्डिंग कोच के रूप में आर श्रीधर की नियुक्ति की घोषणा करता है।'' यह भी पढ़ें- नवाबों के शहर में आज IND vs SA भिड़ंत, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.