नई दिल्ली, मई 15 -- 'बिग बॉस 13' फेम और पंजाब की एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। शहनाज गिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने रिश्ते को लेकर शहनाज काफी चर्चाओं में रहीं। वहीं, सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह से टूट गई थीं। वहीं, अब एक बार फिर से उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है। इस बार शहनाज का दिल किसी एक्टर पर नहीं बल्कि क्रिकेटर पर आया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये प्लेयर कौन हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?ऐसे शुरू हुईं अफेयर के खबरों की शुरुआत दरअसल, 13 मई को आईपीएल में आरसीबी और केकेआर के बीच मैच हुआ था। इस मैच में शहनाज गिल भी नजर आईं थी। शहनाज का स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करते हुए कई वीडियोज वायरल हैं। यही नहीं शहनाज ने भी स्टेडियम में...