नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 के मैच में दमदार अर्धशतक जड़ा। हालांकि, फैंस की चिंता उस समय बढ़ गई, जब वे फील्डिंग के लिए नहीं उतर पाए। एंकल इंजरी की वजह से पूरे मैच में विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे। बाद में वह मैदान पर नजर जरूर आए, लेकिन चलने में उनको परेशानी हो रही थी। इस पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा कि उनको इंजरी के बारे में ज्यादा नहीं पता है, लेकिन उनको लगता है कि वह ठीक हैं। रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है, जब भी हम मुंबई आते हैं, खासकर इस ग्राउंड पर, माहौल, फैंस, और उनके साथ खेलना और भरे हुए स्टेडियम में खेलना - वह एक अलग एहसास होता है। (अपनी बैटिंग का निडर स्वभाव) यह था, ...