नई दिल्ली, मई 30 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल का फाइनल खेलने के लिए तैयार है। टीम इससे पहले चार बार खिताबी मुकाबले तक पहुंच चुकी है और एक बार ट्रॉफी भी जीत चुकी है। हालांकि फ्रेंचाइजी के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पहले खिताब के लिए 18 साल लगे लेकिन अगले उसके बाद अगली ट्रॉफी के लिए टीम को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के करीब पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अब तक के सफर में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा है। बतौर कप्तान और अब सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे विराट कोहली इस मुकाबले में भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।विराट कोहली 5वां फाइनल के लिए तैयार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी बल्लेबाज विराट...