नई दिल्ली, मार्च 29 -- आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। 19वें सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से शिकस्त दी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने बेंगलुरु के मैदान पर 15.4 ओवर में 202 रनों का रिकॉर्ड टारगेज चेज किया। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले। आईपीएल शुरू होते ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोहली को लेकर खरी बात कही है। उन्होंने कोहली के आलोचकों को आड़े हाथ लिया है। कैफ ने कहा कि जो लोग बोलते थे कि कोहली का समय खत्म हो गया है, वो उनके सफेद गेंद वाले क्रिकेट में पिछले 10 स्कोर देख लें।'दो बार शून्य पर आउट होने के बाद...' कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''सोचिए...