नई दिल्ली, जुलाई 14 -- ICC Men's T20 World Cup 2027 के लिए टीम इंडिया की तैयारी आज से शुरू होने वाली है। टीम इंडिया आज यानी मंगलवार 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलने उतरेगी। इस दौरान सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी, जिन्हें हर एक सीरीज में टेस्ट किया जा रहा है। दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं तो यहां उनको परफॉर्म करना होगा। पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने विराट कोहली को लेकर कहा है कि उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। उनकी फॉर्म का फायदा टीम इंडिया को उठाना चाहिए। उनका एक मोटिवेशन शायद बाकी है, जो 100 शतक लगाने का है। जियोहॉटस्टार के एक शो में पार्थिव पटेल ने कहा, "विराट कोहली के पास पाने के लिए क्या बचा है? उन्होंने 2011 में वर्ल्ड कप जीता, चैंपियंस ट्रॉफी जीती, और जो ए...