लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- मुलायम सिंह यादव स्मृति राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल के अंतिम दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पुरुष वर्ग में नेपाल के गूंगा थापा और अयोध्या के लक्ष्मण दास पहलवान विजेता बने, जबकि महिला वर्ग में दिल्ली की खुशी पाल ने जीत का परचम लहराया। दो दिवसीय इस कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद उत्कर्ष वर्मा और सपा जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने की। मुख्य मुकाबले में नेपाल के गूंगा थापा और भूकंप राणा के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें गूंगा थापा ने शानदार दांव लगाते हुए भूकंप राणा को चारों खाने चित्त कर जीत हासिल की। दूस...