जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर, संवाददाता। तहसील केराकत के नई बाजार में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और दंगल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि शासन खिलाड़ियों के लिए कोचिंग सेंटर और जौनपुर तथा सभी मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करेगा। नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए लाभकारी कदम उठाए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि कुश्ती स्वस्थ जीवन और मानसिक और शारीरिक विकास के लिए श्रेष्ठ खेल है। दंगल में नरायनपुर के सुनील यादव, अजगरा वाराणसी के राम आशीष, राम जनम, बनियापुर के आलोक, वाराणसी के शिवम, अजगरा के मैत्री और केराकत के अमन गोबरा ने जीत दर्ज की। कई मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जीतेन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.