नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- टेनविराट कोहली और नोवाक जोकोविच। मौजूदा दौर में खेल की दुनिया के दो सबसे बड़े सितारे। एक क्रिकेट की दुनिया का किंग तो एक टेनिस जगत का बेताज बादशाह। दोनों अपने-अपने खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक। दोनों में दोस्ती भी है और एक दूसरे के लिए इज्जत भी। टेनिस आइकन नोवाक जोकोविच के देश सर्बिया में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय नहीं है लेकिन ये टेनिस स्टार क्रिकेट को फॉलो करता है। वजह सिर्फ एक हैं- विराट कोहली। खेल की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' से इतर एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में जोकोविच ने किंग कोहली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही उन्होंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया। उन्होंने साथ में ये उम्मीद भी जताई कि जब भी वह कभी भारत जाएंगे तो कोहली उनके साथ जरूर रहेंगे। जोकोवि...