खगडि़या, जून 15 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता स्थित कन्हैयाचक वार्ड नंबर चार में रविवार की दोपहर विराट का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत बालक नगर पंचायत परबत्ता वार्ड नंबर-4 निवासी सुमन कुमार का 10 वर्षीय पुत्र विराट उर्फ़ सुशांत कुमार बताया जा रहा है।

घटना का विवरण इधर बालक का शव गांव आने की सूचना मिलते ही देखते -देखते ही विराट के अंतिम दर्शन के लिए लोगो की भीड़ जुट गई। विराट उर्फ़ सुशांत का शव देख हर किसी की आंखें नम थी। घटना क़ो लेकर लोगों के बीच तरह -तरह की चर्चा की जा रही थी। बताया जाता है कि विराट गर्मी की छुट्टी होने के दौरान वह अपना गांव कन्हैयाचक आया हुआ था। कन्हैयाचक गांव आने के उपरांत कई दिन गांव में रहने के बाद वह भागलपुर जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर स्थित नरकटिया गांव अपना ननिहाल गया था...