मुंगेर, फरवरी 6 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। क्षेत्र के विराटपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी इलाकों में गुरुवार अहले सुबह कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक बिजली गुल हो जाने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और अन्य प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार विराटपुर विद्युत पावर सब स्टेशन के 33 केवी पोटेंशियल ट्रांसफॉर्मर में अज्ञात कारणों से अहले सुबह विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण दर्जनों पंचायतों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पोटेंशियल ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.