अररिया, मार्च 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के विराटनगर से रविवार को 34 सदस्यीय श्रद्धालुओं का धार्मिक जत्था रवाना जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थों में से एक पारसनाथ पर्वत स्थित श्री सम्मेद शिखरजी की पावन यात्रा के लिए रवाना हुआ। सभी श्रद्धालु विराटनगरवासी हैं और सामूहिक रूप से इस आध्यात्मिक पदयात्रा में भाग लेंगे। यह पावन तीर्थ झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला में स्थित है तथा इसकी ऊँचाई लगभग 1,365 मीटर है। यह झारखंड की सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहाँ 24 में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष (निर्वाण) प्राप्त किया, जिस कारण इसे जैन समाज का अत्यंत पवित्र और पूजनीय तीर्थ माना जाता है। पूरी यात्रा लगभग 27 किलोमीटर की चढ़ाई-उतराई सहित होती है। आधार ग्राम मधुबन से श्रद्धालु प्रात: 2 से 4 बजे के बीच यात्रा आरंभ करते हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.