अररिया, मार्च 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर। श्रीहरि सत्संग समिति नेपाल द्वारा बुधवार को आयोजित स्वागत एवं भेंटघाट कार्यक्रम में एकल श्रीहरि के संस्थापक श्याम गुप्त ने कहा कि नेपाल और भारत के आपसी सहयोग से ही सनातन धर्म की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने कहा कि नेपाल का अस्तित्व केवल हिमालय की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सनातन हिंदू धर्म और संस्कृति के संरक्षण का भी प्रमुख केंद्र है। श्री गुप्त ने कहा कि विश्व के कठिन समय में भी सनातन धर्म सदैव शांति, सहिष्णुता और मानव कल्याण के पक्ष में खड़ा रहा है, जो इसकी महानता को दर्शाता है। कार्यक्रम में कोशी प्रदेश के वन, वातावरण तथा पर्यटन मंत्री भीम पराजुली ने भी सनातन धर्म की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस पर चारों ओर से आक्रमण हो रहे हैं। ऐसे में देश औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.