अररिया, मार्च 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर महानगरपालिका अंतर्गत जतूवा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान महा यज्ञ की शुरूआत श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। यह आयोजन श्री राधाकृष्ण मंदिर एवं जागृत महिला समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इस पावन अवसर पर श्री धाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास किशोर स्वामी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उद्घाटन समारोह में कोशी प्रदेश के पर्यटन, वन एवं वातावरण मंत्री भीम पराजुली, प्रख्यात धर्मविद रामानुज नेपाल, युवा नेता उमेश यादव, सामाजिक अभियंता आभा अनुपमा, सामाजिक अभियंता साधना झा, कौशल निरौला, गौरी गुप्ता, महेश यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित र...