अररिया, जनवरी 29 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रादेशिक क्रिकेट संघ और नेपाल क्रिकेट फाउंडेशन के तत्वाधान में विराटनगर में प्रथम कोशी एलीट कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुआ। बुधवार को खेले गए उद्घाटन मैच में मोरंग ने सुनसरी को 133 रनों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए महत्वपूर्ण दो अंक हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोरंग ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 220 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुनसरी की टीम 34.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर मात्र 87 रनों पर सिमट गई। खिलाड़ी दिपेश ने 7.2 ओवर में केवल 12 रन दिए। उन्हें इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। गुरुवार को झापा और मोरंग के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...