अररिया, जुलाई 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को गुप्त सूचना पर विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 14 के जतुवा में सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल ने एक युवक के घर का तलाशी लेने पर एक देशी थ्रीनट तथा एक राउंड गोली बरामद किया । कारवाई में शामिल अधिकारियों ने बताया कि 140 ग्राम गांजा और दो मोबाइल पुलिस जब्त कर उक्त अभियुक्त को कार्रवाई के लिए थानीय इलाका प्रहरी कार्यालय रानी को सुपुर्द किया है, जहां उससे पूछताछ चल रही है । भाड़ा के मकान में रह रहे उक्त व्यक्ति का मोबाइल को खंगाला जा रहा है ।एपीएफ अधिकारी गणेश कार्की ने इसकी पुष्टि की है । यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विराटनगर में थ्री नट और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...