अररिया, सितम्बर 10 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. केएन ठाकुर के निधन की खबर से विराटनगर सहित सीमावर्ती क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई दशकों तक चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करने वाले डॉ. ठाकुर अपने हंसमुख स्वभाव, सरल व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। डॉ. ठाकुर चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे। चिकित्सा क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ वे सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों की भी गहरी समझ रखते थे और क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के जानकार माने जाते थे। मरीजों के साथ उनका आत्मीय व्यवहार और सहज उपलब्धता उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती थी। अपने सेवाकाल में उन्होंने बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार किया तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों के प्रति...