अररिया, अप्रैल 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर महानगरपालिका अंतर्गत जतूवा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, भव्य श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालु का भीड़ देखते बन रहा है । श्री राधाकृष्ण मंदिर एवं जागृत महिला समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे धार्मिक आयोजन में सीमावर्ती जोगबनी शहर से भी श्रद्धालु पहुंच रहे है जिसमें महिला श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है ।इस पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री किशोर स्वामी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। भीड़ भाड़ के कारण पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजक जागृत महिला समाज की अध्यक्ष ममता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह श्रीमद भागवत ...