सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में पंचायत भवन के समीप महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के जननायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या एवं विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गरीबों व जरुरतमंदों में कम्बल वितरण भी किया गया। घोरावन विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत कम उम्र में अंग्रेजी हुकूमत और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के नायक हैं। उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचारों को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.