वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी आरती
जौनपुर, जुलाई 14 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के सराय रुस्तम की बेटी आरती गौतम का चयन वियतनाम में 15 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आरती स्व. कृष्ण चंद्र गौतम और विमला देवी की पुत्री हैं। उन्होंने पेंचक सिलाट के साथ-साथ कराटे में भी ब्लैक बेल्ट हासिल की है। कराटे का प्रशिक्षण छोटेलाल बिंद तथा पेंचक सिलाट का प्रशिक्षण रामजीत से प्राप्त किया है। आरती राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप की पदक विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने अखिल भारतीय चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं, जबकि फेडरेशन कप में लगातार दो वर्षों तक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत, खेलो इंडिया अस्मिता लीग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.