नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- अगर आप वियतनाम जाने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें वीजा फ्री एंट्री वाले Phu Quoc Island और पासपोर्ट खोने के संबंध में यात्रियों को अलर्ट किया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय वीजा फ्री एंट्री सिर्फ आईलैंड में ही ले सकते हैं। वहीं, वियतनाम के शहरों में जाने के लिए खास वीजा लेना जरूरी होगा।एडवाइजरी में बताए नियम हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा, 'Phu Quoc Island भारतीयों समेत कुछ विदेशियों को वीजा फ्री एंट्री देता है। जिसमें कुछ शर्तें होती हैं। यह छूट सिर्फ Phu Quoc Island में यात्रा करने और रहने तक सीमित है। इसके जरिए वियतनाम मेनलैंड में एंट्री की अनुमति नहीं है।' आगे कहा गया, 'हालांकि, कुछ अचानक बने हालात जैसे मेडिकल इमरजेंसी और फ्लाइट में द...