कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। काकादेव में ट्रेवल्स एजेंट ने वियतनाम भेजने के नाम पर परिवार को फर्जी एयर टिकट देकर 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने ट्रेवल्स एजेंट से रुपये वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत काकादेव पुलिस से करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल से शिकायत की। उनके आदेश पर काकादेव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। काकादेव के कृष्णापुरी निवासी नितेश द्विवेदी के अनुसार, परिवार के साथ वियतनाम जाने की योजना बनाई, जिसके लिए उन्होंने शास्त्री नगर चौराहा स्थित वेस्ट इंडिया हॉलीडेज और बाबा ट्रेवल्स के संचालक राहुल द्विवेदी से संपर्क किया। उसने आने-जाने की तीन टिकट के 1.80 लाख रुपये लिए। इसके बाद उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.