चंदौली, सितम्बर 29 -- इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घुरहूपुर स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल पर सोमवार को वियतनाम की 13 सदस्यीय बौद्ध प्रतिनिधि टीम पहुंची। थिच मिंच क्यूंग के नेतृत्व में पहुंची टीम के साथ चीन के तंग थी लाई और श्रीलंका के अशोक वंश सहित कई बौद्ध भिक्षु भी मौजूद रहे। विदेशी बौद्ध अनुयायियों ने घुरहूपुर पहाड़ी की गुफाओं में मिले भगवान बुद्ध के प्राचीन पदचिह्नों और वहां स्थापित बुद्ध प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की। घुरहूपुर बौद्ध स्थल की खोज 30 सितंबर 2008 को वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्रिपाठी ने की थी। इसके बाद यह स्थल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया। यह भी पढ़ें- भिक्षुओं ने पूजा कर पर्यटकीय सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने पर दिया जोर यहां से बुद्ध के पदचिह्न, प्राचीन प्रतिमाएं और बौद्ध कालीन अवशेष मिले हैं।...