मेरठ, जून 17 -- वेंक्टेश्वरा के विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 90 वर्षीय महिला मरीज प्रेमवती की लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी की सफल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद वेंक्टेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी एवं सर्जरी विभाग के हेड प्रो. (डॉ.) अभय भटनागर ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 90वें वर्षीय महिला मरीज पित्ताशय की बीमारी के साथ-साथ अन्य कई उम्र सम्बन्धित जटिलताओं से जूझ रही थी। 11 जून को महिला के परिजनों ने उन्हें विम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया। बारह जून को सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अभय भटनागर, सर्जन डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. आशुतोष सांगा, एनस्थिसिया के प्रो. (डॉ.) विपिन कुमार समेत आधा दर्जन चिकित्सकों ने इस जटिल हाईरिस्क सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- जटिल पित्त की नली का किया सफल उपचार मरीज अब पूर्णतः स्वस...