लखनऊ, अगस्त 31 -- श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि विकसित भारत की पूर्ण स्थापना देश की मुख्य धारा में विमुक्त समाज के आने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भारत को जगद्गुरु बनाने के प्रयास में डबल इंजन सरकार पूरे मनोयोग से जुटी है। आज देश में अगर प्रधानमंत्री मोदी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने में लगे हैं तो प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्व समाज और खासतौर से सनातन समाज की सुरक्षा और समृद्धि का अभूतपूर्व कार्य किया है।

कार्यक्रम का विवरण वे सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'विमुक्ति दिवस समारोह 2026' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अनिल राजभर ने कहा कि विमुक्त जातियों को अंग्रेजों द्वारा लगाए गए क्रिमिनल एक्ट को हटाने का कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया था। उनके प्रति आज हम सब कृतज्ञता का भाव रखते हुए नमन ...