बरेली, अगस्त 31 -- ​फोटो 04- आंवला में निषाद समाज के लोगों ने एसडीएम को अपना मांगपत्र सौंपा आंवला। विमुक्त दिवस पर निषाद समाज के लोगों ने एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि 1931 की जनगणना के आधार पर निषाद वंश की सभी जातियों को उत्तर प्रदेश में भी अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाए। इसके अतिरिक्त जातिगत जनगणना में 'मंझवार अंकित करने, जस्टिस वेंकटचलैया आयोग की सिफारिशें लागू करने और 1857 के शहीदों के गांवों को 'आदर्श शहीद गांव' का दर्जा देने की मांग उठाई। इस मौके पर नरेंद्र पाल, अमित, हेमराज, योगेश तथा निषाद पार्टी व समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारा तहसील में विमुक्ति दिवस पर सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- निषाद पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में किया प...