लातेहार, मार्च 6 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची से दिल्ली जा रहे विमान हादसे में मृतक के परिजनों से शुक्रवार को झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशन में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पार्टी की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। झामुमो नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। मुलाकात के दौरान पार्टी प्रतिनिधियों ने परिजनों से विस्तार से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दी है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कमेटी गठित ...