नई दिल्ली, अगस्त 14 -- ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए इंडिगो की विमान सेवा रद्द होने के बाद गुरुवार को एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में महिला इंडिगो स्टाफ से तेज आवाज में बहस करते हुए जिस टेबल पर कंप्यूटर लगा है उसे पीट रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने महिला पर एयरपोर्ट की 49 हजार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि एयरपोर्ट की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली महिला की पहचान ममोनी खराट के रूप में हुई है। एफआईआर में कहा गया है कि गुरुवार शाम छह बजे हुई इस घटना में महिला सीआईएसएफ कर्मियों की मौजूदगी में इंडिगो स्टाफ के साथ भिड़ गई थी। यह भी पढ़ें- विमान रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर महिला का हंगामा, एफआईआर दर्ज इस दौरान मॉनीटर, कीबोर्ड और प...