नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- इंडिगो की रद्द उड़ानों ने भारतीय विमानन क्षेत्र के इतिहास में रिकॉर्ड बना दिया है। शुक्रवार को 1600 उड़ानें रद्द रहीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो की समय पर उड़ान संचालन दर शुक्रवार को सबसे निचते स्तर 3.7 रही। इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि कंपनी रोजाना औसतन 2300 उड़ानों का संचालन करती है। शुक्रवार को 700 उड़ानों का संचालन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...