वाराणसी, जुलाई 27 -- बाबतपुर (वाराणसी)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह 7.30 बजे शारजाह से आए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान संख्या-184 से एक यात्री से लगभग 550 ग्राम सोना बरामद होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि राज्य आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोना बरामद किया और गुजरात के रहने वाले यात्री को हिरासत में लेकर चली गई। हालांकि रात तक यात्री का नाम, पता स्पष्ट नहीं हो सका था। इस मामले में सीआईएसएफ और फूलपुर पुलिस को भी जानकारी नहीं थी। यह भी पढ़ें- Delhi News: सीआईएसएफ ने लौटाया कीमती सामान से भरा पर्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...