वाराणसी, फरवरी 14 -- बाबतपुर, संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को विमान यात्री के हैंडबैग से कारतूस बरामद किया गया। सीआईएसएफ ने यात्री को पकड़कर पुलिस के हवाले दिया। बाबतपुर पुलिस चौकी पर सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की। मिर्जापुर के बेलखरिया निवासी आनंद कुमार पांडेय वर्तमान में देहरादून (उत्तराखंड) में निवास करते हैं। आनंद शनिवार दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें एयर इंडिया के विमान एआई 1870 से दिल्ली जाना था। टर्मिनल भवन के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में प्रवेश के दौरान बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग में 0.32 बोर का एक कारतूस मिला। उनकी यात्रा रद्द कर दी गई। यात्री ने बताया कि उनके पास लाइसेंसी पिस्टल है, भूलवश कारतूस बैग में रह गया था। फूलपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि यात्री के पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है। दस्तावेजों की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.