वाराणसी, मई 23 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर दिल्ली जाने वाले यात्री के हैंडबैग से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए गए। सीआईएसएफ के जवानों ने जांच के दौरान उसे पकड़ा। बाबतपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और देर शाम माफीनामा लिखवाकर उसे छोड़ दिया।जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र का निवासी युवक मर्चेंट नेवी में फिटर है। वह शुक्रवार दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। उसे दोपहर 3.15 बजे इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली के विमान से जाना था। एयरलाइंस काउंटर से बोर्डिंग पास लेकर वह सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंचा। यहां जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों को हैंडबैग से 0.32 बोर कारतूस का तीन खोखे मिले। युवक को हिरासत में लेकर उसकी यात्रा रद्द कर दी गई। बाबतपुर पुलिस चौकी पर उससे लगभग तीन घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। उसके...