वाराणसी, अगस्त 9 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। विमान यात्रियों के बैग से चुराए गए सात लाख के गहनों के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट का कर्मचारी रविवार को गिरफ्तार किया गया। फूलपुर पुलिस ने उसके पास नगदी भी बरामद की। वह यात्रियों का सामान कन्वेयर बेल्ट तक पहुंचाता है। फूलपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को अहमदाबाद से आईं महमूरगंज निवासिनी अर्चना यादव के बैग सोने की चेन और पायल गायब थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इससे पहले 15 जुलाई को आजमगढ़ के शिवम सिंह ने ट्राली बैग से कान के दो टप्स और मंगलसूत्र गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आभूषणों की चोरी की शिकायतें मिलने के बाद जांच-पड़ताल शुरू की गई। शक की सुई कन्वेयर बेल्ट तक सामान पहुंचाने वाले कर्मचारियों पर टिक गई। बाबतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा की टीम न...