नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- केंद्र सरकार का कहना है कि इन फ्लाइट कनेक्टिविटी (विमान के हवा में होने के दौरान यात्रियों और क्रू को इंटरनेट सेवा) उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। दूरसंचार मंत्रालय इससे जुड़े नियमों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सरकार का कहना है कि 5जी तकनीक के मामले में भारत की सफलता केवल देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व की कहानी बन गई है। भारत 6जी में भी विश्व का नेतृत्व करेगा। संचार मंत्री ज्योतिरादत्यि सिंधिया ने कहा कि देश के 778 जिलों में से 767 में 5जी की कनेक्टिविटी उपलब्ध है। देश में कुल 36 करोड़ 5जी उपभोक्ता हैं और इनकी संख्या 2026 तक बढ़कर 42 करोड़ और 2030 तक 100 करोड़ होने का पूर्वानुमान है। यह भी कहा कि 5जी के आधार पर 6जी की दिशा में निरंतर काम चल रहा है। ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या को लेकर लोक...