विमान की खराबी दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुई
वाराणसी, अगस्त 19 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बर्ड हिटिंग (पक्षी टकराने) से अकासा एयर मुम्बई के विमान में आई तकनीकी खराबी से वह दूसरे दिन बुधवार को भी उड़ान नहीं भर सका। इस विमान के 140 यात्रियों को अलग-अलग विमानों से मुम्बई भेजा गया, जबकि 20 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी। वाराणसी से मुम्बई जा रहे अकासा एयर के विमान क्यूपी 1429 में मंगलवार रात हवाई क्षेत्र में बर्ड हिटिंग हो गई थी। इसमें 160 यात्री सवार थे। विमान को वापस बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इससे पहले शाम को मुम्बई से रवाना होने पर इस विमान में यात्री की तबीयत खराब होने पर विमान की वापस मुम्बई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। लगभग दो घंटे की देरी से यह विमान वाराणसी पहुंचा था। बर्ड हिटिंग के बाद तकनीकी दल ने विमान की जांच की लेकिन गड़बड़ी नहीं दूर हो सकी। यात्रियों को रात भर आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.