चतरा, फरवरी 26 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। कसारी पंचायत के करमटांड में सोमवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर एंबुलेंस का मलबा बुधवार की देर शाम तक रेड बुल कंपनी के निगरानी में सभी मलवा व सामग्री सिमरिया थाना में ले आया गया। मलवा को लाने के लिये चार ट्रैक्टर लगाये गये थे। सभी ट्रैक्टर पर मलवा लोड कर सिमरिया थाना में लाया गया है। सभी ट्रैक्टर के साथ सुरक्षा बलों के जवान और पदाधिकारी साथ में थे। दुर्गम जगह होने के कारण प्रशासन को भारी मशक्कत उठानी पड़ी। गुरुवार को मालवाहक कंटेनर नहीं आने के कारण अभी भी मलवा ट्रेक्टर पर ही लोड है। मलवा अनलोड नहीं होने के कारण ट्रेक्टर मालिक अब परेशान होने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर विमान के छोटे छोटे टुकड़े और अन्य सामान जो सिमरिया थाना में लाकर रखा हुआ है, उसे देखने के लिये आस-पास के लोगों की खुब भीड़ उमड़ रही है। सिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.