वाराणसी, जुलाई 1 -- बाबतपुर, संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों में एक जुलाई से बदलाव होगा। कई उड़ानों के संचालन में कटौती की गई है। सबसे अधिक असर अकासा एयर की सेवाओं पर पड़ा है। उसकी वाराणसी से संचालित चार उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी मुम्बई के लिए अपनी दैनिक उड़ान रोक दी है। इंडिगो ने तीन उड़ानों के संचालन दिवस में बदलाव किया है। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2215 वाराणसी-दिल्ली अब प्रतिदिन के बजाय केवल बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। विमान 6ई-5302 की वाराणसी-नवी मुंबई के बीच अब मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को ही उड़ान होगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली के मुकाबले नोएडा से आधे खर्च पर हवाई यात्रा वहीं, 6ई-507 फ्लाइट वाराणसी-कोलकाता पूरे महीने संचालित होने के बजाय केवल 9, 21 और 3...