प्रयागराज, फरवरी 18 -- रेलवे अब हवाई यात्रा जैसी पेशेवर और जवाबदेह सेवाएं ट्रेनों में देने की तैयारी में है। यात्रियों को स्वच्छ कोच, समयबद्ध टॉयलेट सफाई, बेहतर लिनेन और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे बोर्ड ने नई 'ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस' (ओबीएचएस) नीति लागू करने का निर्णय लिया है। 17 फरवरी को जारी निर्देश के तहत पहले चरण में उत्तर मध्य रेलवे समेत हर जोन की पांच ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। सफल परिणाम मिलने पर इसे चरणबद्ध तरीके से देशभर की ट्रेनों में लागू किया जाएगा। इस निगरानी के लिए एआई की मदद ली जाएगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक (पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन) लव शुक्ला की ओर से जारी पत्र के अनुसार, अब ट्रेनों की सफाई, लिनेन और ऑन-बोर्ड सुविधाओं की पूरी जिम्मेदारी एक ही सर्विस प्रोवाइडर के पास होगी। इससे ट्रेन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.