नई दिल्ली, जनवरी 29 -- केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि भारत अब केवल विमान उड़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अब वह विमानों का डिजाइन तैयार करने और उनके निर्माण में भी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। हैदराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया 2026 के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक ऐसे वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में उभर रहा है जहां नवाचार, विनिर्माण और रखरखाव की तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगले दो दशकों में देश में हवाई अड्डों की संख्या 164 से बढ़ाकर 350 करने का लक्ष्य है। साथ ही सरकार की उड़ान योजना के विस्तार के जरिये अगले 10 वर्षों में चार करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को जोड़ने और 120 नए गंतव्यों तक हवाई सेवा पहुंचाई जाएगी। यह भी कहा कि विमानन क्षेत्र की बढ़ती जरूरत...