नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ईरान में जारी युद्ध के कारण विमानन क्षेत्र पर बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार भारतीय एयरलाइंस को करीब चार हजार करोड़ रुपये के आपातकालीन ऋण सहायता पैकेज पर काम कर रही। योजना के तहत सरकार विमानन कंपनियों को दिए जाने वाले कर्ज पर सॉवरेन गारंटी भी देगी, जिससे कि विमानन कंपनियों को वित्तय संकट से बाहर निकलने में मदद मिले। सूत्रों के मुताबिक हर विमानन कंपनी को एक हजार करोड़ रुपये तक का कर्ज सरकार की गारंटी के साथ मिल सकता है। इसके अतिरिक्त अगर विमानन कंपनी के प्रमोटर या मालिक कंपनी में बराबर राशि निवेश करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये तक का कर्ज भी दिया जा सकता है। योजना का सबसे ज्यादा फायदा बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने 2024 में तीन करोड़ रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.