पटना, दिसम्बर 17 -- स्थानीय पटना कॉलेजिएट स्कूल में इंटर स्तरीय छात्राओं के लिए विमानन और आतिथ्य क्षेत्र में करियर निर्माण को लेकर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 500 तरह के करियर की जानकारी उपलब्ध है। करियर काउंसलिंग के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. जय नारायण दुबे ने बताया कि यह क्षेत्र एयरलाइन सेवा, टिकटिंग व पर्यटन में अवसर देता है। एक एयर होस्टेस ट्रेनिंग सेंटर के प्रबंधक नीतीश कुमार दुबे व सागर भारद्वाज ने प्रशिक्षण, संचार कौशल, उड़ान सुरक्षा व हवाई अड्डे के संचालन पर जानकारी दी। कार्यक्रम में 360 नैपकिन वितरित किए गए तथा जेंडर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...